फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत , चालक फरार

Fri, 28 Apr 2023 06:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पिंडरा-कठिराव मार्ग पर बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पिंडरा-कठिराव मार्ग पर बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी से घर जा रहे थे। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले स्कूली वाहन को कब्जे में लिया है। चालक घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन


ईंट भट्ठे पर काम करने वाले जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द निवासी महेंद्र प्रसाद बनवासी (50) वर्ष अपने पुत्र फौजदार (25) के साथ बाइक से सुबह रिश्तेदारी में गए। दोपह बाद घर लोट रहे थे। पिंडरा-कठिराव मार्ग पर दबेथुवा स्थित देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही स्कूली मैजिक वाहन अनिंयत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों पीएचसी पिंडरा पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाहर जाती थी मां तो सगी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था पिता, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारने वाले पब्लिक स्कूल के मैजिक वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। ड्राइवर फरार हो गया।  फूलपुर थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें