फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन और भांजी की मौत

Mon, 21 Nov 2022 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। ओबरा नगर के जुल्गुल माइन्स मोड़ के पास शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन समेत तीन को बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया। तीनों की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ओबरा के नगर पंचायत बैरियर स्थित जुल्गुल माइंस मोड़ के पास रविवार की रात भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन और भांजी की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


नगर के अंबेडकर चौराहा निवासी वसीम अहमद (27) पुत्र स्व.हमीद, हिना (20) पुत्री स्व. हमीद और उनकी भांजी इस्मा (16) पुत्री सुल्तान वारसी भलुआ टोला स्थित एक होटल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर समारोह से अपने घर लौट रहे थे। 

इसी दौरान ओबरा से चोपन की तरफ जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने नगर पंचायत बैरियर जुल्गुल माइंस मोड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक लगभग 100 मीटर तक बोलरो के साथ घिसटते हुए बैंक आफ इंडिया शाखा तक गई। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार भाई बहन और भांजी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें