फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ट्रक से टकराई लखनऊ से बनारस आ रहे श्रद्धालुओं की कार, एक की मौत, चार घायल

Sun, 02 Jan 2022 02:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नव वर्ष के मौके पर काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए लखनऊ से शनिवार रात पांच लोग कार से बनारस के लिए रवाना हुए। रविवार तड़के घने कोहरे के कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के सड़क के किनारे खड़े ट्रक में एक कार घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग लखनऊ से काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रहे थे। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नव वर्ष पर काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए लखनऊ से शनिवार रात पांच लोग स्विफ्ट कार से बनारस के लिए रवाना हुए। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर तड़के उनकी कार घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक में घुस गई। घटना में कार का अगली हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज आवाज पर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए कछवा रोड निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विमल कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित मौर्या, सौरव, विपिन यादव, उत्तम यादव समेत पांच घायलों ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में मृत युवक और घायलों के परिजनों को पुलिस सूचना दी। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बिजली के खंभे से टकराई बाइक, हाईटेंशन लाइन की जद में आकर 25 फीट ऊंचे पोल पर पूरी रात चिपका रहा युवक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें