बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो रहा है। 15 अगस्त तक रिदम्स ऑफ भारत: सेलिब्रेशन ऑफ फ्रीडम कल्चर एंड यूनिटी की थीम पर वक्ताओं का संबोधन होगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ट्रिब्यूट टू द रिवॉल्यूशनरी फ्रीडम फाइटर्स : द अनसंग हीरोज ऑफ भारत विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें बर्धमान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. स्मृति कुमार सरकार और पूर्व राजनयिक मनजीव सिंह पुरी अपने अनुभव साझा करेंगे। 13 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। 14 अगस्त को भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। 13 अगस्त को दोपहर एक बजे से शास्त्रीय और आधुनिक संगीत का समन्वय दिखेगा। इसमें बांसुरी वादन और राष्ट्रीय एकता पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का समापन विप्लवी वीर बाघा जतिन नाटक से होगा। 14 अगस्त को नेशन मेकिंग और हॉरर्स ऑफ पार्टिशन विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। 15 अगस्त को ध्वजारोहण और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समन्वयक डाॅ़ सुतापा दास धन्यवाद ज्ञापित करेंगी।