फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भाजपा नेता की हत्या में वांछित इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब तक दो आरोपी कोर्ट में हुए हाजिर

Fri, 18 Nov 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में 12 अक्तूबर की रात भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71) की घर के बाहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।  अबतक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या में वांछित 20 हजार के इनामी बदमाश विशाल राजभर ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देते हुए सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस केस में एक और आरोपी लसुरेश सरोज ने एक दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर किया था।

विज्ञापन


सिगरा के जयप्रकाश नगर कॉलोनी में 13 अक्तूबर की रात भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71 वर्ष) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, बेटे राजकुमार को हमलावरों ने अधमरा किया था। इस मामले में बेटे रुद्रेश ने सिगरा थाने में 17 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।

मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि वांछित 20 हजार के इनामी चंदुआ छित्तूपुर निवासी विशाल राजभर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय विश्वकर्मा की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को अन्य आरोपी लसुरेश सरोज भी कोर्ट में हाजिर हुआ, जिसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें