वाराणसी। पेंशन अपडेट करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शुक्रवार को महमूरंज बैंक ऑफ इंडिया के अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। सचिव राधेश्याम मिश्र ने कहा कि संगठन की ओर से पेंशन अपडेशन, 2012 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विशेष भत्ते के आधार पर सेवानिवृत्त लाभ, इंडियन बैंक एसोसिएशन की समूह चिकित्सा बीमा योजना पर शून्य जीएसटी, रिटायर्ड कर्मियों के लिए आईबीए स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र विकसित करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। 2024 से लंबित अनुग्रह राशि की वार्षिक समीक्षा की भी मांग की। राधेश्याम मिश्र ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनरों की पेंशन का अपडेशन 2019 और 2024 में दो बार किया जा चुका है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पेंशनरों को 30 वर्षों से सुविधा से वंचित रखा गया है। धरना प्रदर्शन में एसके सेठ, राजेंद्र सिंह, जेएन सिंह शामिल रहे। ब्यूरो