चंदौली निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता की चेन और नकदी अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर से उचक्कों ने उड़ा दी। घटना के संबंध में भुक्तभोगी ने कैंट थाने में तहरीर दी है।
सेवानिवृत्त प्रवक्ता ओम प्रकाश पांडेय अर्दली बाजार क्षेत्र की विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में रहकर पत्नी का इलाज करा रहे है। शाम के समय वह अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन-पूजन के दौरान ही किसी ने उनका पर्स उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में 1150 रुपये और सोने की चेन थी। मंदिर से बाहर निकलने पर उन्हें पर्स के गायब होने की जानकारी हुई तो वह पुलिस के पास पहुंचे। ब्यूरो