फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसर-की जारी होने के 9 दिन बाद भी परिणाम का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी होने के सात दिन बाद भी अब तक परिणाम पर कोई फैसला नहीं हुआ है। जिस तरह से परिणाम में देरी हो रही है, उससे उन अभ्यर्थियों को अधिक परेशानी अधिक हो रही है, जो बीएचयू में दाखिला लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए नौ अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद से छात्र आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे थे। 25 दिन बाद 3 नवंबर को आंसर-की जारी हुई। एनटीए की ओर से तीन से पांच नवंबर तक आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्ति दी है, लेकिन निस्तारण कब होगा और परीक्षा परिणाम कब तक जारी होगा, इस बारे में एनटीए और बीएचयू की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं है, ताकि राहत मिल सके। मौजूदा स्थिति को देख नवंबर के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होेने की संभावना है। तीन दिन पहले ही छात्रों ने प्रभारी वीसी से मिलकर आंसर-की पर आपत्ति जताते हुए परिणाम में देरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें