फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेवाकार्यों का नया इतिहास बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी मंडल 3120 के वाराणसी रीजन के निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में हुई। प्रथम सत्र में असिस्टेंट गवर्नर और जोन सचिव और दूसरे सत्र में क्लबों के अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए। क्षेत्रीय प्रमुख अनिल जाजोदिया ने वार्षिक कार्ययोजना, कार्य पद्धति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने 26-27 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी के नेतृत्व में नव इतिहास के सृजन के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। वाराणसी और जौनपुर में सेवाकार्यों का नया इतिहास बनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रश्नोत्तर, ओपन हाउस और फेलोशिप हुआ। स्वागत मंडल सचिव प्रशांत नागर, संचालन और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय सचिव आयुष्मान सुरेका ने किया। मौके पर अविनाश मेहरोत्रा, पुनीत कपूर, पवन सिंह, धर्मेंद्र गोयल, अजित मेहरोत्रा, वरुण मूंदड़ा, श्याम वर्मा, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें