फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी नेपाली संगम के दूसरे दिन लिया गया सांस्कृतिक व धार्मिक एकता का संकल्प, गीत-संगीत पर थिरके लोग

Sun, 25 Dec 2022 08:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेपाली संस्कृति परिषद की ओर से रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में आयोजित काशी नेपाल संगम के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के राजदूत ने कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन
काशी नेपाली संगम का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रिश्ते धार्मिक पर्यटन से ही मजबूत होंगे। इसके लिए दोनों देश की सरकारों को धार्मिक  पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार करना होगा। रामायण सर्किट में आने वाले जनकपुरी, अयोध्या, वाराणसी व चित्रकूट तथा बुद्ध सर्किट में लुंबिनी, बोधगया, कुशीनगर और सारनाथ में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


नेपाली संस्कृति परिषद की ओर से रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में आयोजित काशी नेपाल संगम के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के राजदूत ने कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा।

हमारे पूर्वज युगों से सनातनी थे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार ने कहा, हिंदू धर्म में अलग-अलग मत हैं। कुछ भटककर दूसरे समुदाय में भी चले गए हैं। बावजूद इसके जब हम अपनी जड़ों में झांकेंगे तो हमें पता चलेगा कि हम सभी वटवृक्ष रूपी सनातन धर्म की टहनियां हैं। हमारे पूर्वज युगों से सनातनी थे और हमारी शिराओं में भी सनातन धर्म का ही लहू प्रवाहित हो रहा है।

विज्ञापन

नेपाली गीत-संगीत पर थिरके

काशी नेपाली संगम के मंच पर लोक नृत्य - फोटो : अमर उजाला
काशी नेपाल संगम के दूसरे सत्र में नेपाली संस्कृति की झलक भी नजर आई। देश के 22 राज्यों से आए कलाकारों ने आकर्षक व मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित किया। नेपाली वेशभूषा में सजे-धजे कलाकारों ने लोकनृत्य व संगीत के माधुर्य से आयोजन में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें