महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शोधार्थी जिनकी प्री पीएचडी कोर्स वर्क मौखिकी परीक्षा छूट गई हो वह चार जुलाई की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि जिन शोधार्थियों को प्री पीएचडी कोर्स वर्क मौखिकी परीक्षा छूट गई हो, वह नियमानुसार शुल्क जमा करके शुल्क रसीद विभाग में जमा करके चार जुलाई की परीक्षा में शामिल हों। इसके बाद उनको कोई मौका नहीं दिया जाएगा।