फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू में शोध छात्रों ने किया केंद्रीय कार्यालय का घेराव, नॉन नेट फेलोशिप बढ़ाने की मांग

Thu, 20 Jul 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नॉन नेट फेलोशिप बढ़ाने की मांग को लेकर शोध छात्रों ने गुरुवार को बीएचयू केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि उन्हें 8 हजार रुपए नॉन नेट फेलोशिप मिलता है, जिसको बढ़ाकर 25 हजार रुपए तक किया जाए। 
विज्ञापन
बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर शोध छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विभिन्न विभागों के शोध छात्रों ने फेलोशिप की बढ़ोत्तरी का मुद्दा गुरुवार को पुरजोर तरीके से उठाया। इसी मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर जल्द से जल्द नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि की मांग की।

विज्ञापन


फेलोशिप वृद्धि को लेकर छात्र-छात्रा कुलपति से मिलकर ज्ञापन देने केंद्रीय कार्यालय गए थे। इसके पहले ही उन्हें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा कर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। छात्रों का कहना था कि जहां एक ओर रिसर्च स्कॉलरों की फेलेाशिप बढ़ाई जा रही है वहीं नॉन नेट फेलोशिप के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

केवल आठ हजार रुपये नॉन नेट फेलोशिप के रूप में मिलता है, जिसको बढ़ाकर 25 हजार रुपये करना चाहिए। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीएचयू छात्र अधिष्ठाता प्रो.एके नेमा ने छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कुलपति से बातचीत पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन छात्रों को दिया, इसके बाद छात्र मान गए। इस दौरान रितु, पुष्पांजलि, प्रिंस कुमार, प्रदीप यादव, अंकित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें