फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षण संस्थानों में शोध, नवाचार, पेटेंट आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) की भुवनेश्वर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध, नवाचार, पेटेंट को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। शनिवार को काशी विद्यापीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में काशी प्रांत के प्रांतमंत्री शिवम सिंह ने बताया कि बैठक में शैक्षिक सुधार, महिला सुरक्षा, शहरी माओवाद और वैश्विक परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चार प्रस्ताव पारित किए गए हैं। प्रांतमंत्री ने बताया कि शैक्षिक सुधारों को परिणामकारी बनाने के लिए धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक से लेकर राष्ट्रीय परिदृश्य, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं की भूमिका, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक विषयों तथा समसामयिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वंदे मातरम् के 150 वर्ष’, आपातकाल निषेध के 50 वर्ष, गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस के 350 वर्ष और संत रविदास के 650वें प्राकट्योत्सव जैसे विशेष दिवसों पर देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान महानगर मंत्री शिवम तिवारी,प्रांत खेलो भारत संयोजक शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें