महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 17 सितंबर को दो पाली में शोध प्रवेश परीक्षा होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में दो, उदय प्रताप पीजी कॉलेज, जगतपुर पीजी कॉलेज, हरिशचंद्र पीजी कॉलेज में एक-एक सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में 4,289 विद्यार्थी शामिल होंगे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ब्यूरो