डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के बाहर अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए।
उन्होंने कहा, अस्पताल परिसर व समस्त वार्डों में स्वच्छता व साफ-सफाई का प्रोटोकॉल सुनिश्चित की जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला चिकित्सालय और कबीर चौरा स्थित 100 शैय्या युक्त एमसीएच विंग में रात में आने वाले मरीजों को भर्ती कर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। टीबी
सीडीओ हिमांशु नागपाल ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का समय से सौ फीसदी भुगतान पूरा कर लिया जाए। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष सिजेरियन प्रसव कम कराए जाने को लेकर सीएचसी हाथी बाजार, सीएचसी दुर्गाकुंड, एलबीएस राजकीय चिकित्सालय रामनगर पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, काशी एनीमिया मुक्त अभियान, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की प्रगति, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई।