फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट मार्ग से हटाएं अतिक्रमण, भीड़ प्रबंधन पर दें जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बुधवार की देर रात दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती स्थल और बड़े आयोजन पर जुटने वाली भीड़ का बेहतर प्रबंधन जोर दिया। उन्होंने दशाश्वमेध घाट मार्ग से अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। उन्होंने दशाश्वमेध थाने का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

देर रात अचानक दशाश्वमेध पहुंचे पुलिस आयुक्त ने थाना के कार्यालय रजिस्टर, अभिलेखों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक, मेस, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की। थाना क्षेत्र में अपराधियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी और घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष अजय मिश्रा को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करें। थाना परिसर में खड़े वाहनों का जल्द निस्तारण कराएं। पुलिस आयुक्त ने भीड़ नियंत्रण प्रणाली और खोया पाया केंद्र, संचार माध्यमों के बेहतर प्रयोग की समीक्षा भी की। थाना परिसर के बैरक की साफ-सफाई कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें