फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कफ सिरप तस्करी में चार अभियुक्तों की रिमांड मंजूर, तीन के खिलाफ वारंट बी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी में रोहनिया पुलिस ने अभियुक्त महेश सिंह, दिनेश यादव, आशीष यादव और आजाद जायसवाल को न्यायालय गैंगस्टर एक्ट/विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चारों अभियुक्तों की रिमांड मंजूर कर दी। वहीं, प्रकरण से संबंधित अन्य अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल, शिवानंद उर्फ शिवा और सौरभ त्यागी की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए वारंट बी जारी किया गया। विवेचना में गिरोह का संचालन शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल की ओर से मिला। प्रकरण में कुल नौ अभियुक्त नामजद हैं, जिनमें शुभम जायसवाल, आजाद जायसवाल, महेश कुमार सिंह, शिवाकांत उर्फ शिव, स्वप्निल केशरी, दिनेश यादव, आशीष यादव एवं सौरभ त्यागी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें