फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और बैंक ब्याज में व्यापारियों को मिले राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश इकाई की वर्चुअल बैठक बुधवार को हुई। बिजली, बैंक, ब्याज और अन्य समस्याओं पर व्यापारियों ने चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि मई में लगातार बंदी से छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों की पूंजी टूट गई है। ऐसे में विद्युत वितरण कंपनी ने नया प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा है। रेगुलेटरी सरचार्ज लागू करने से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर 12 से 15 प्रतिशत तक बिल का भार बढ़ जाएगा। पहले से ही महंगाई से परेशान उपभोक्ता वृद्धि नहीं सहन कर सकते। विद्युत कंपनियों के प्रस्ताव को आयोग द्वारा सिरे से खारिज कर विद्युत दरों को कम करने का दबाव बनाया जाए। साथ ही लॉकडाउन के फिक्स डिमांड चार्ज व अन्य सरचार्ज के साथ वाणिज्यिक विद्युत शुल्क को माफ किया जाए। बैंक लिमिट और टर्म लोन के ब्याज माफ हो। बैठक में फैम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र तन्ना, राष्ट्रीय चेयरमैन सीएच कृष्णा, फैम के पूर्वांचल प्रभारी प्रेम मिश्रा, फैम राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गोयनका, अशोक जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें