पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिग्नल और दूरसंचार विभाग की कार्य प्रणाली पर आधारित वार्षिक डायरी के भौतिक एवं डिजिटल संस्करण का विमोचन हुआ। बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने डायरी को बनाने की पहल की सराहना कर संबंधित विभाग को 10 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डायरी में उल्लेखित परिसंपत्तियों की जानकारी दी गई है। यह सिग्नल विभाग की कार्य कुशलता, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और टीम भावना को रेखांकित करती है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान मौजूद रहे।