वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर मंगलवार को सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने वीडीए सभागार में फील्ड कार्मिकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी फील्ड कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण एवं व्यापक सर्वेक्षण सुनिश्चित करें। अवैध प्लाटिंग, भू-उपयोग में अनधिकृत परिवर्तन, बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सचिव ने सभी संबंधित फील्ड कार्मिकों को निर्देश दिया कि वे चिह्नित प्रकरणों की सूचनाएं समयबद्ध तरीके से उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। अपील की कि वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।