जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप लालपुर के डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में सुबह 9 बजे से खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी और 1 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें खेलने के इच्छुक खिलाड़ी जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। सचिव ने बताया कि खिलाड़ी 31 जनवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ दो खिलाड़ी 4 फरवरी से लखनऊ में होने वाली उत्तर प्रदेश रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।