चिरईगांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि मेले में कुल 36 लोगों का पंजीकरण किया गया। सभी मरीजों की चिकित्सीय जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, वार्ड ब्वॉय दिनेश कुमार और स्टाफ नर्स प्रियंका मौजूद रहीं। संवाद