फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में पढ़ाई के साथ कमाई पहल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में पढ़ाई के साथ कमाई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रारंभिक पंजीकरण करा सकते हैं। परिसर स्थित बौद्ध भवन में हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इसका उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों को अंतिम रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए विवि परिसर में हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन या सेवायोजन/प्लेसमेंट सेल में व्यक्तिगत रूप से आकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। संचालन करने वाले हैप्पी लाइफ टेक्नोसॉफ्ट के निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को वर्क रेडनेस मॉड्यूल के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें