वाराणसी। जिले में बिजली निगम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। नया कनेक्शन लेने, स्मार्ट मीटर संबंधी गड़बड़ी, गलत बिजली बिल के साथ ही सोलर संबंधी समस्याओं को लेकर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं की भी शिकायत इस नंबर पर की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर भिखारीपुर एमडी कार्यालय में 1912 का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों की निगरानी की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को भेजकर समाधान कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी भी मिल सकती है। ब्यूरो