सातवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स सात मई से बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में यूपी की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम का चयन ट्रायल 17 अप्रैल को सुबह आठ बजे लखनऊ के मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में होगा। हॉकी यूपी के महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।