राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी वाराणसी मंडल की महिला हैंडबॉल टीम ने बृहस्पतिवार को झांसी में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल को 14-3 गोल से पराजित किया। वाराणसी मंडल की तरफ से प्रीति पटेल और रितिका ने आक्रमण की शुरुआत की। मिर्जापुर मंडल की टीम जब तक संभालती तब तक वाराणसी मंडल की टीम 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी। हाफ टाइम तक स्कोर वाराणसी मंडल के पक्ष को 7-2 था। दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने दोनों विंग से हमला किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल की टीम 14-3 गोल से आगे थी। वाराणसी मंडल की टीम में विकास इंटर कॉलेज की आठ छात्राएं शामिल थी। प्रीति पटेल ने तीन एवं रेशमा, काजल, सुमन, रितिका और प्रीति यादव ने दो-दो नंदनी ने एक गोल किया। तरुण कुमार टीम मैनेजर हैं।