फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ‘पीएम संग परीक्षा’ में रिकॉर्ड 2.5 करोड़ छात्र पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग परीक्षा का तनाव दूर करने के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिकॉर्ड 2.5 करोड़ छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। ‘’परीक्षा पे चर्चा’’ (पीपीसी) के आठवें संस्करण के लिए भारत और विदेशों से कुल 2.79 करोड़ पंजीकरण हुए हैं। इसमें 2.5 करोड़ छात्र, 3,99,597 अभिभावक और 16,46,365 शिक्षक शामिल हैं। इस वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग 14 फरवरी तक माईजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘’परीक्षा पे चर्चा ‘’ वार्षिक कार्यक्रम अब सीखने और जश्न के पर्व में परिवर्तित होकर एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा का तनाव दूर करने के साथ परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन दिया जाता है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से हर वर्ष पीपीसी आयोजित किया जाता है। पीपीपी के तहत स्कूलों में 12 से 23 जनवरी तक कई प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरअसल, 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस से कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। जो 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक चलेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें