फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन शुक्रवार को हुआ। प्रकोष्ठ परिसर में महिलाओं व छात्राओं की लैंगिक भेदभाव और असमानता से संबंधित शिकायतों व मामलों का निवारण करेगा। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कमेटी का पुनर्गठन छात्राओं व महिलाओं को बेहतर वातावरण और सुरक्षा का भाव देने के लिए किया है। एनाॅटोमी विभाग की प्रो. रोयना सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। प्रकोष्ठ में शिक्षा संकाय की प्रमुख प्रो. अंजलि वाजपेयी, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति व पुरातत्व विभाग की प्रो. पुष्प लता सिंह, शारीरिक शिक्षा महिला महाविद्यालय की प्रो. अर्चना सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग कला संकाय की प्रो. निर्मला होरो, विधि संकाय की प्रो. विभा त्रिपाठी, अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. मनीषा मल्होत्रा, मॉलिक्यूलर एवं ह्यूमन जेनेटिक्स विभाग की प्रो. गीता राय को सदस्य बनाया गया है। सहायक कुलसचिव, प्रशासन (शिक्षण) सदस्य सचिव होंगे। प्रकोष्ठ ऐसी किसी भी गतिविधि का संज्ञान लेगा, जिससे महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को खतरा हो। वहीं खतरों से निपटने के लिए उपाय भी सुझाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें