फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में शनिवार को जहानागंज विकास खंड के बाल विकास परियोजना अधिकारी इफ्तेखार अहमद के निलंबन की संस्तुति की गई है। सीडीओ ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, लखनऊ को इस संबंध में पत्र भेजा है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी इफ्तेखार अहमद जहानागंज विकास खंड में परियोजना के कार्य देखते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारियों की कमी को देखते हुए 11 जनवरी को डीएम ने इन्हें अजमतगढ़ का भी कार्य देखने का निर्देश दिया था। लेकिन, इन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद इन्हें 20 फरवरी को अजमतगढ़ परियोजना का कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया गया। लेकिन, उन्होंने इस पर भी अमल नहीं किया। इफ्तेखार अहमद ने दो मई को पत्र भेजकर अजमतगढ़ का कार्य करने में असमर्थता जताई। इसके कारण अजमतगढ़ परियोजना का कार्य प्रभावित हुआ। सीडीओ ने कहा कि इफ्तेखार अहमद सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए हैं। इस पर निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, लखनऊ से इनको निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें