फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य विधुशेखर भारती तीर्थ के वर्धन्ती महोत्सव पर चारों वेदों का पारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नागपंचमी पर शृंगेरी शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती तीर्थ स्वामी का 34वां वर्धन्ती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पं. प्रदीप पाठक कारखेडकर ने गोपूजन, गुरुपादुका पूजन, षोडशोपचार पूजन व रुद्राभिषेक किया। इसके बाद चारों वेदों की वसंत पूजा हुई। ऋग्वेद का पारायण वेदमूर्ति शंकर प्रसाद गौतम ने किया। शुक्ल यजुर्वेद का पारायण वेदमूर्ति अमित कुमार पांडेय, कृष्ण यजुर्वेद का पारायण वेदमूर्ति अमित पाठक एवं सुरेश शर्मा, सामवेद का पारायण वेदमूर्ति अनूप द्विवेदी तथा अथर्ववेद का पारायण वेदमूर्ति जयंतपति त्रिपाठी ने किया। शृंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद व चिंतामणि गणेश ने प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें