फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रीजनिंग के सवालों ने उलझाया, 28567 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से रविवार को 122 केंद्रों पर आयोेजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया। इसके अलावा सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा से जुड़े सवाल भी थोड़े कठिन रहे। दो पालियों में 122 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 57745 अभ्यर्थियों में पहली पाली में 28567 जबकि दूसरी पाली में 28888 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर वाराणसी और उसके आसपास के जिलों से सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक कराई गई। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर आए अभ्यर्थी एक दूसरे से परीक्षा के सवालों के जवाब को लेकर चर्चा करते रहे।
उधर, जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 57745 में 29178 ने परीक्षा दी और 28567 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा दूसरी पाली में भी पंजीकृत 57745 में से 28857 शामिल हुए। इस पाली में 28888 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा का फार्म भरने के बाद से तैयारी शुरू कर दी थी। रीजनिंग के कुछ सवाल थोड़ा टफ थे। इसके अलावा सामान्य अध्ययन के सवालों को हल करने में भी समय अधिक लगा। -सुमन, पटना


सामान्य अध्ययन के सवाल अपेक्षाकृत थोड़े से कठिन लग रहे थे। इसके अलावा रीजनिंग में मॉक के सवाल भी कुछ टफ लगे। कुल मिलाकर निर्धारित समयावधि के भीतर पेपर हल किया। -ज्योति, दुर्गाकुंड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें