फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravidas jayanti varanasi: रविदास जयंती मेले में बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sun, 05 Feb 2023 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मेला क्षेत्र में रविवार की सुबह चाय की दुकान पर रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों व फायरब्रिगेड की टीम के साथ सेवादारों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
रविदास जयंती मेले में बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रविदास जयंती के मौके पर बड़ा हादसा होने से टल गया। मेला क्षेत्र में रविवार की सुबह चाय की दुकान पर रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों व फायरब्रिगेड की टीम के साथ सेवादारों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाय की दुकान फ़ैज़ चलाते है। फैज ने बताया कि दुकान में सिलेंडर रखा हुआ था। उसमें गैस का लीकेज अचानक होने लगी। इसकी वजह से आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा और आग की लपटों से घिर गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें