सतगुरु की कांस्य प्रतिमा की स्थापना भी हो चुकी है। पार्क निर्माण की कार्यवाही प्रगति पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को सद्गुरु संत शिरोमणि रविदास जयंती पर बधाइयां दीं। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. नीलकंठ तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।