वाराणसी। दी बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता रवि शंकर त्रिपाठी 39 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार जायसवाल ने 52 मत पाकर जीत दर्ज की। वहीं, महामंत्री पद पर अधिवक्ता नीरज कुमार सिंह 54 मत पाकर जीत दर्ज किए।
मुख्य चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल के अनुसार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रंजन कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अखिलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर बबलू प्रसाद, सांस्कृतिक मंत्री पद पर मुकेश कुमार गुप्त, पुस्तकालय मंत्री पद पर सुनील कुमार शुक्ला और आय-व्यय निरीक्षक पद पर राजू कुमार प्रजापति चुने गए। प्रबंध समिति के सदस्य के लिए जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास्तव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, पीयूष कुमार उपाध्याय, प्रशांत सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार मिश्र, मृणाल सिंह और संतोष कुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी माता प्रसाद, ओमकार राय, महेंद्र कुमार सिंह और आशीष कुमार की अहम भूमिका रही। चुनाव परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा का वार्षिक चुनाव आज
पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। केवल अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई अधिवक्ता उदयनाथ भारती और कृपाशंकर पटेल के बीच है।
चुनाव समिति के अध्यक्ष बच्चालाल यादव और जटाशंकर मिश्र ने बताया कि 465 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बिना सीओपी कार्ड के किसी को मतदान नही करने दिया जाएगा। सीओपी के अभाव में प्रमाण पत्र भी मान्य होंगे। उधर, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवाद