फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में विदेशी महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (वाराणसी)। साहित्य नाका स्थित विद्यालय में क्वारंटीन की गई विदेशी महिला मंगलवार को शाम अपनी कुटिया में वापस जाने या मणिकर्णिका घाट स्थित गेस्ट हाउस जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। महिला का कहना था कि वह अब यहां नहीं रहना चाहती है। उसे यहां घबराहट हो रही है। स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को शांत किया। रसिया निवासी जोया एवं उसके दो पुत्र एवं उसकी एक महिला मित्र साहित्य नाका स्थित विद्यालय में काफी दिनों से क्वांरटीन है। वहीं रामनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने ऐसी कोई घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि महिला अक्सर जाने की जिद करती है लेकिन जब तक प्रशासन से अनुमति नहीं मिल जाती तब तक उसे कैसे जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें