फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भक्ति रस में डूबा रामेश्वर मठ, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी स्थित रामेश्वर मठ में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का समापन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रो. रामनारायण द्विवेदी (महामंत्री काशी विद्वत परिषद), स्वामी सत्यानंद, आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी, एडवोकेट विनय तिवारी और मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। कथा के दौरान महाराज ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया। समापन के बाद वे मिर्जापुर के गंगाहरा कला के लिए रवाना हुए जहां शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें