परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में रस्साकशी करते खिलाड़ी। स्वयं
बाल खेल मेला में बृहस्पतिवार को रस्साकसी प्रतियोगिता के बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में रमन हाउस ने सुभाष हाउस को 2-1 से पराजित कर विजेता बना। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हुए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एक समय स्कोर 1-1 रहा।तीसरे और अंतिम दौर में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। रस्सी को अपनी ओर खींचने के लिए दोनों टीमों ने पूरी ताकत लगाई और बेहतर तालमेल का परिचय दिया। विजेता टीम में आलोक यादव, लकी पटेल, अनूप यादव, आर्यन राजभर, प्रिंस पटेल, आयुष सिंह, नैतिक गुप्ता और रिशू गुप्ता शामिल रहे। संयोजक सरिता दुबे और सुनीता पटेल ने बताया कि बारिश के के कारण मैदान गीला हो गया। घास के मैदान पर मुकाबला कराया गया।