फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्टेशनों और यूनिटों पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी) अनुभव पाठक ने इसका नेतृत्व किया। रैली में रेल कर्मचारियों ने स्वच्छता संबंधी संदेशों और नारों के माध्यम से यात्रियों तथा आमजन को जागरूक किया। यात्रियों को कचरे के उचित पृथक्करण की जानकारी दी गई। उन्हें गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग रंग के कूड़ेदान का सही उपयोग करने को कहा गया। यात्रियों से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय में कूड़ा न फेंकने की अपील की गई। उधर, बरेका परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बरेका इंटर कॉलेज में अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला। इसमें में कक्षा 11 के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। अभियान के तहत ही बरेका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें