फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चित्रगुप्त सभा काशी के अध्यक्ष बने राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चित्रगुप्त सभा काशी का वार्षिक निर्वाचन रविवार को इंदू निवास में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। राजीव श्रीवास्तव को अध्यक्ष तथा अवधेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर केबीएल श्रीवास्तव व डॉ. शेखर श्रीवास्तव, सहायक मंत्री पद पर प्रदीप कुमार वर्मा व प्रीती श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर अभिजय श्रीवास्तव, संपर्क मंत्री पद पर पल्लव श्रीवास्तव और आय-व्यय निरीक्षक पद पर भरत प्रसाद का चयन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चित्रांश समाज की एकता, सामाजिक सहभागिता और संगठन को अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें