फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजदुलारी बालिका विद्यालय को मिले दो नए कमरे, एमएलसी ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब के आराजी लाइन विकासखंड मोतीकोट गंगापुर के राजदुलारी बालिका विद्यालय में दो नए कमरों का एमएलसी धर्मेंद्र राय ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इन कमरों का निर्माण विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत हुआ है। इसके लिए विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने 15 लाख रुपये दिए थे। एमएलसी धर्मेंद्र राय ने मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इन कमरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह तोयज, शैलेंद्र सिंह शैलू और प्रधानाचार्य गरिमा सिंह मौजूद रहीं। एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार करने के लिए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बैजनाथ पटेल ने की और संचालन डॉ. केएस पाठक ने किया। इस मौके पर संदीप सिंह मिंटू, श्रुति सिंह, विनीता राय, विक्रमादित्य पटेल और सुमित प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें