शारदीय नवरात्र के समापन पर राजस्थानी ब्राह्मण मंडल ने शनिवार को महमूरगंज स्थित लाॅन में डांडिया और गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों ने डांडिया खेला। मुख्य अतिथि डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने गणेश स्तुति और मेरा दिल भैया अब तेरा हो गया... गीत से सबका मन मोह लिया। डॉ. अमलेश शुक्ला ने नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम... गाया, जबकि लोक गायिका स्नेहा अवस्थी ने डांडिया और फिल्मी गीतों से सभी को झुमाया। संस्था के पदाधिकारियों ने कलाकारों व अतिथियों का स्वागत लजीज व्यंजनों, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर किया। पंकज राय, वीरेंद्र वीर, विजय शाह और विवेक ने संगत की। डांडिया प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।