काशी सांसद खेलकूद की बास्केटबॉल स्पर्धा में राजर्षि क्लब पांच वर्ग में जबकि उदय प्रताप इंटर कॉलेज की टीम दो वर्गों में विजेता बनी है। बृहस्पतिवार को वरुणा के एक स्कूल में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक और जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, अखंड सिंह, जगदीश त्रिपाठी, डॉ एके सिंह, राघवेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन कार्तिक राम और स्वागत जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने किया।