फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: नैक से पहले राजभवन की टीम करेगी काशी विद्यापीठ का मूल्यांकन, पिछली बार मिला था सी ग्रेड

Wed, 18 Sep 2024 03:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नैक से पहले राजभवन की टीम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का मूल्यांकन करेगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नैक मूल्यांकन से पहले लखनऊ राजभवन की टीम विश्वविद्यालय का मूल्यांकन करेगी। ओएसडी एकेडमिक के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम 28 और 29 सितंबर को निरीक्षण करेगी। टीम पर प्रभाव छोड़ने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ का नैक मूल्यांकन सात से नौ अक्तूबर तक होगा। कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। कुलपति ने सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को तैयारियों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी है।

तीन बार की संभावित तिथियों पर विराम लगने के बाद दो, तीन और चार सितंबर को नैक मूल्यांकन की फाइनल तिथि तय की गई थी। लेकिन, मूल्यांकन से पहले नैक बंगलूरू की पीयर टीम ने इसे कैंसिल कर दिया। इसके बाद असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। अब फिर से सात, आठ और नौ अक्तूबर को नैक मूल्यांकन की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

25 सितंबर को दीक्षांत समारोह है। दीक्षांत के बाद 28 को राजभवन की टीम नैक के मद्देनजर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच जाएगी। 29 तक निरीक्षण होगा।
विज्ञापन

पिछली बार काशी विद्यापीठ को मिला था सी ग्रेड

पिछले नैक मूल्यांकन में काशी विद्यापीठ ‘सी’ ग्रेड का तमगा ढो रहा है। इस बार रंग-रोगन और अकादमिक तैयारियों के दम पर विश्वविद्यालय ग्रेडिंग बढ़ाने की उम्मीदें संजोए हुए है। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार की तैयारी की जा रही है, उससे इस बार विश्वविद्यालय को ए प्लस-प्लस ग्रेड मिल सकता है।

बारिश न फेर दे सपनों पर पानी
नैक मूल्यांकन पर आधी-अधूरी तैयारियां भारी पड़ सकती हैं। बारिश में सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। उनकी मरम्मत का प्रयास कई बार किया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। पिछले कुछ दिन से फिर सड़क निर्माण शुरू है, लेकिन आए दिन बारिश के चलते निर्माण बाधित हो रहा है। इससे माना जा रहा है कि कैंपस की सड़कें ठीकठाक न हुईं तो ग्रेडिंग पर असर पड़ सकता है। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि मौसम साथ दे तो सड़क निर्माण शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें