रेलकर्मी, उनकी गर्भवती पत्नी और बेटा
- फोटो : अमर उजाला
रेलकर्मी, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत के बाद शवों को रविवार को शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। पुलिस भी परिजनों के आने का इंतजार करती रही। देर शाम परिजन काशी पहुंचे और उनकी सहमति के बाद रात में पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक दो चिकित्सकों के पैनल ने तीनों का पोस्टमार्टम किया। आधी रात बाद उन्होंने रिपोर्ट भी दी, जिस पर सीएमओ के हस्ताक्षर भी हुए। रिपोर्ट में चिकित्सकों ने दम घुटने और कार्बन मोनो ऑक्साइड को ही मौत की मुख्य वजह बताई है।
रेल कर्मी, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार मौके पर दोनों के मोबाइल फ्लाइट मोड में ही मिले। अब सवाल यह है कि घटना वाली रात को परिजनों से रात साढ़े आठ बजे जब राजीव ने वीडियो कॉल पर बात की। सुबह पति और पत्नी को मोबाइल फ्लाइट मोड में मिला। पुलिस अभी कई एंगल पर जांच कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ता जाएगा, कुछ और जानकारियां सामने आ सकती हैं