पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के 31 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 13.42 करोड़ के समापक का भुगतान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एडीआरएम इंफ्रा रोशन लाल यादव ने सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवा मेडल देकर सम्मानित किया। मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा रहे। वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक अभय बाकरे ने पौधरोपण किया। कहा कि जून में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बरेका परिसर में पौधरोपण के जरिये संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया।