फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News:रेलवे स्टेशनाें पर यात्रियों को दिया जा रहा जनरल टिकट बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए अब कतार में लगने की जरूरत नहीं है। एटीवीएम और यूटीएस मोबाइल एप के जरिये टिकट लिया जा सकता है। इस संबंध में यात्रियों को बनारस स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर कैंप आयोजित कर प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बनारस स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पांडेय, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत और वाराणसी सिटी स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह ने शनिवार को 200 से अधिक यात्रियों को यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड कराया। इसमें ई-वालेट के माध्यम से भुगतान करने पर तीन प्रतिशत बोनस भी मिलता है। इसके अलावा एटीवीएम के माध्यम से खुद टिकट निकालने की जानकारी दी गई। इसके पूर्व बनारस स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी यूटीएस काउंटरों, एटीवीएम और पूछताछ काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाणिज्य निरीक्षक संजीत कुमार, वाणिज्य अधीक्षक सर्वेश पांडेय, वाणिज्य अधीक्षक अखिलेश पांडेय आदि रहे।
ऐसे करें यूटीएस एप पर रजिस्ट्रेशन
मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पांडेय ने बताया कि प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने के बाद यूजर को मोबाइल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। इसके बाद यूजर के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इससे यूटीएस पर लॉग इन करके टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें