किसान आंदोलन समेत अन्य ऑपरेशनल कारणों के चलते नियमित और स्पेशल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मंगलवार को गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची। वहीं, 12333 विभूति एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से पहुंची। काशी स्टेशन पर यात्री राहुल जायसवाल समेत अन्य ने शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा 19091 हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।