रतनपुरा। इंदारा फेफना रेलमार्ग पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार को नए रेलवे ट्रैक पर ट्रायल हुआ। 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल हुआ। नए प्लेटफार्म पर ट्रायल देखने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रायल होने से क्षेत्रीय लोगों में अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की आस जगी है। रेल इंजन इंदारा से निकलकर तीन बजे रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा रसड़ा से चलकर पुन: चार बजे पहुंचा। संवाद