फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी टूटी, हादसा होते-होते बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर स्टेशन व भदौरा के बीच देवकली गांव के पास डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजरने के ठीक बाद रेल पटरी टूट गई।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर रेल पथ पर रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। रेल पटरी से होकर गुजर रहे ग्रामीणों की निगाह टूटी रेल पटरी पर पड़ी। जब तक इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा भदौरा स्टेशन अधीक्षक को दिया जाता तब तक टूटी रेल पटरी से धड़धड़ाती हुई एक मालगाड़ी ट्रेन गुजर गई। यह संयोग ही था कि कोई हादसा नहीं हुआ। पटरी टूटने की सूचना पर 03258 आनंद बिहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन पर रोका गया और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल को दी गई। रेल कंट्रोल से सूचना मिलते ही हरकत में आए रेल महकमे ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टूटी रेल पटरी पर क्लैंप बांधकर 30 किमी प्रति घंटा की गति के साथ रेल परिचालन शुरू कर दिया गया। इस बाबत पीडब्लूआई गहमर उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक घंटे में पटरी दुरुस्त कर ली गई। इस दौरान कोई ट्रेन नहीं होने से परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें