फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hydrogen Fuel: हाईड्रोजन ईंधन से रफ्तार पकड़ेंगे रेल इंजन, लखनऊ में अध्ययन कर रहे बनारस रेल इंजन कारखाना के इंजीनियर

Sun, 22 May 2022 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस रेल इंजन कारखाना में अभी तक सिर्फ विद्युत और डीजल इंजन (विदेशी मांग पर) ही तैयार किए जाते हैं। अब आने वाले दिनों में यहां हाईड्रोजन ईंधन से चलने वाले इंजन को तैयार करने की योजना है। 
विज्ञापन
सीएजी जीसी मुर्मू ने बनारस रेल इंजन कारखाना का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी। जीरो कार्बन उत्सर्जन मिशन के तहत हाईड्रोजन ईंधन से रेलवे के संचालन का प्रयास जारी है। अब इसी क्रम में बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) में बनने वाले रेल इंजनों को हाईड्रोजन ईंधन आधारित करने की तैयारी है। इसके लिए इंजीनियर लखनऊ में अध्ययन करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


बरेका में अभी तक सिर्फ विद्युत और डीजल इंजन (विदेशी मांग पर) ही तैयार किए जाते हैं। अब आने वाले दिनों में यहां हाईड्रोजन ईंधन से चलने वाले इंजन को तैयार करने की योजना है। ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले साल पहली बार वैकल्पिर्क इंधन संगठन और भारतीय रेलवे के हरिर्त इंधन प्रभाग ने हरियाणा के सोनीपत और जींद खंड पर पैसेंजर ट्रेन चलाने का प्रयास किया था।

बरेका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय ने बताया कि भविष्य में हाईड्रोजन ईंधन से चलने वाले इंजन के निर्माण में बरेका सक्षम है। लखनऊ में इंजीनियर इसके बारे में अध्ययन भी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बरेका में डीजल और विद्युत इंजन के साथ हाईड्रोजन ईंधन से चलने वाले इंजन भी तैयार किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें